परमाणु मामले में ईरानविदेश मंत्री ने कहा है कि कई हज़ार साल प्राचीन इतिहास रखने वाला ईरान परमाणु मामले में प्रभावित नहीं होगा।
मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने गुरुवार को एथेंज़ में यूनान के विदेश मंत्री निकोलस कोजिया के साथ एक संयुक्त पत्रकार सम्मेलन में ईरान व गुट पांच धन एक के बीच जारी परमाणु वार्ता की अंतिम स्थिति के बारे में कहा कि यदि दूसरा पक्ष, लूसान में होने वाली सहमति का सम्मान करें और अपने ख़ास निष्कर्षों पर हठधर्मी न करे तो निश्चित रूप से परमाणु समझौता हो सकता है। उन्होंने कहा कि ईरान ने पारदर्शी ढंग से अपनी नीतियों को बयान कर दिया है और यदि कोई समझौता होता है तो वह उस पर कटिबद्ध रहेगा।
ज़रीफ़ ने इस बात का उल्लेख करते हुए कि अब फ़ैसला करने की बारी दूसरे पक्ष की है, आशा जताई कि एक तर्कसंगत समय सीमा में दोनों पक्ष अंतिम परिणाम तक पहुंच जाएंगे। ईरान के विदेश मंत्री ने कहा कि ईरान किसी भी प्रकार के असम्मानीय समाधान को स्वीकार नहीं कर सकता और वह केवल दोनों पक्षों के बीच सहमति प्राप्त उन बातों को स्वीकार करेगा जिनमें दोनों पक्षों को सार्थक परिणाम प्राप्त हुए हैं, दूसरे शब्दों में या तो दोनों पक्ष एक साथ जीतेंगे या एक साथ हारेंगे।
इस पत्रकार सम्मेलन में यूनान के विदेश मंत्री निकोलस कोजिया ने सभी क्षेत्रों में ईरान के साथ द्विपक्षीय सहयोग में विस्तार में रुचि की घोषणा करते हुए कहा कि ईरान क्षेत्र और क्षेत्र से बाहर शांति व सुरक्षा स्थापित करने में एक प्रभावी देश है। प्रभावित नहीं होगा